डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )....
बिलासपुर
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने कांकेर जिले में स्थानीय जनजाति समाज के कथित धर्मांतरण के विरोध में 24 दिसंबर 2025 को आहूत “छत्तीसगढ़ बंद” को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।
एसोसिएशन ने मिशनरियों द्वारा जनजातीय समाज की आस्था पर किए जा रहे प्रहार की कड़ी निंदा की है।
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने प्रदेश की अपनी सभी 120 इकाइयों और उनके सदस्यों से अपील की है कि वे इस विरोध में अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखें और अपने क्षेत्रों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर प्रशासन तक अपनी आवाज़ पहुँचाएँ।
एसोसिएशन ने कहा कि सनातनी जनजाति समाज की आस्था, परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा करना समाज का सामूहिक दायित्व है और किसी भी प्रकार के दबाव या प्रलोभन से किया गया धर्म परिवर्तन स्वीकार्य नहीं है।
इसी क्रम में 24 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे बिलासपुर के सदर बाजार से गोलबाजार तक सराफा व्यापारियों द्वारा सांकेतिक विरोध स्वरूप पैदल रैली भी निकाली जाएगी। यह रैली बिलासपुर सराफा एसोसिएशन एवं छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जाएगी।
उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के सचिव प्रकाश गोलछा द्वारा जारी पत्र के माध्यम से दी गई है।