राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पवार पहुंचे कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के निवास...सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत, पुष्पहार और आतिशबाजी से गूंजा वातावरण

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )...

बिलासपुर।
कोनी स्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय समन्वयक (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के निवास पर आज राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पवार का आगमन हुआ। उनके स्वागत में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं, शॉल-श्रीफल और आतिशबाजी के साथ आत्मीय अभिनंदन किया।


डॉ. सुनील पवार ने बताया कि वे रतनपुर में आयोजित राजीव गांधी पंचायत राज संगठन की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित होने पहुंचे हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि त्रिलोक श्रीवास न केवल कांग्रेस के वरिष्ठ एवं संघर्षशील नेता हैं, बल्कि उनके पुराने मित्र और पारिवारिक सहयोगी भी हैं। इसी नाते वे कोनी स्थित उनके निवास पर सौजन्य भेंट के लिए पहुंचे।


भेंट के दौरान डॉ. पवार ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की। विदित हो कि डॉ. पवार इन दिनों देशभर के विभिन्न राज्यों के दौरे पर हैं, जहाँ वे संगठन के प्रशिक्षण शिविरों और कार्यशालाओं में भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अशोक बजाज, सुरेंद्र श्रीवास, रामकुमार श्रीवास, कौशल श्रीवास्तव, पवन सिंह ठाकुर, इंद्रेश श्रीवास, विकास लश्कर, सुमित श्रीवास, सुशील टंडन, दिनेश ठाकुर, तरण टंडन, धर्मेंद्र रात्रि, हेमंत श्रीवास, चंद्रप्रकाश केसरवानी, शशि मरावी, जितेंद्र शर्मा, गोविंद यादव, श्रीमती किरण सिंह, आशीष श्रीवास, मोहसिन खान, लोकेश श्रीवास, कृष्णा श्रीवास, सुखदेव तिवारी, दादू शिकारी, लोक प्रकाश दिवाकर, राहुल श्रीवास, आशु केवट, फूलचंद सारथी, सुरेश यादव, पंचू यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post