रेल हादसे में घायल डीपी विप्र कॉलेज की छात्रा महविश परवीन की इलाज के दौरान मौत, मृतकों की संख्या बढ़ी 12 हुई

डेली न्यूज़ टाइम्स... (जिया उल्ला खान)...


बिलासपुर... बिलासपुर रेल हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई डीपी विप्र कॉलेज की छात्रा महविश परवीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह अपोलो अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही थी। महविश बिलासपुर के डीपी विप्र कॉलेज में बीएससी गणित की नियमित छात्रा थी।


जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर को महविश अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होकर जांजगीर से कोरबा-बिलासपुर मेमू ट्रेन से बिलासपुर लौट रही थी। ट्रेन जब लालखदान के पास पहुंची, तब वह मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे बड़ा हादसा हुआ। महविश महिला कोच में सवार थी, जो हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

टक्कर के दौरान उसके दोनों पैर लोहे के एंगल के नीचे दब गए, जिससे मल्टीपल फ्रैक्चर हो गया। इसके अलावा कॉलर बोन और पसलियों की चार हड्डियां भी टूट गईं। गंभीर हालत में उसे पहले सिम्स अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया था।

लगातार इलाज के बावजूद महविश की स्थिति में सुधार नहीं हुआ और मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। इस तरह रेल हादसे में मृतकों की संख्या अब बढ़कर 12 हो गई है

Post a Comment

Previous Post Next Post