डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर...
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सदस्य अमित बघेल द्वारा महाराजा अग्रसेन जी के खिलाफ कथित अमर्यादित और अशोभनीय टिप्पणी किए जाने के विरोध में अग्रवाल समाज ने बुधवार को बिलासपुर में रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया।
समाज के पदाधिकारियों ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए दोषी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की।
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शिव अग्रवाल ने कहा कि बघेल की टिप्पणी समाज की भावनाओं को आहत करने वाली है। उन्होंने कहा कि “महाराजा अग्रसेन जी देश के आदर्श हैं, उनके खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग असहनीय है।”
सभा के सचिव सुनील सोथलिया ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार दोनों ने महाराजा अग्रसेन जी के सम्मान में कदम उठाए हैं — जैसे कि उनके नाम पर सड़क और डाक टिकट जारी करना। इसके बावजूद कुछ तत्व समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।
सभा ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो समाज उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।
सभा के मीडिया प्रभारी मनीष अग्रवाल ने कहा कि अमित बघेल पहले भी इस प्रकार की विवादित टिप्पणियां कर चुके हैं, जो समाज में धार्मिक वैमनस्य फैलाने वाली हैं। उन्होंने