इंटक जिला अध्यक्ष ने मजदूरों की शिकायत पर की त्वरित कार्रवाई, कराया आपसी समझौता

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर।
दो दिन पहले मजदूरों द्वारा अपनी मजदूरी को लेकर की गई शिकायत पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने लेवर ठेकेदार इतवारु सिंह, ठेकेदार शीनू राव एवं मजदूरों को कार्यालय बुलाकर दोनों पक्षों से पूरे मामले की जानकारी ली।


सुनवाई में यह स्पष्ट हुआ कि ठेकेदार शीनू राव और लेवर ठेकेदार इतवारु के बीच किसी प्रकार का हिसाब-किताब का विवाद नहीं था, बल्कि लेवर ठेकेदार इतवारु सिंह मजदूरों की मजदूरी भुगतान नहीं कर रहा था।

इस पर अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों में आपसी समझौता कराया। समझौते के अनुसार, ठेकेदार शीनू राव को एक सप्ताह की मजदूरी ₹14,000 मजदूरों को देने और बाकी ₹7,800 इतवारु सिंह को देने की बात तय हुई। समझौते को लिखित रूप में दर्ज किया गया।


वहीं, दूसरी ओर अजीब जावेद निवासी गोरखपुर की शिकायत पर P.N. इंटरप्राइजेज के खिलाफ गौरेला थाने में मामला दर्ज कराने की मांग की गई है। इंटक अध्यक्ष ने बताया कि P.N. इंटरप्राइजेज बिलासपुर को पूर्व में जवाब देने का समय दिया गया था, परंतु कंपनी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर यह मामला थाने में दर्ज कराया गया।

अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने कहा कि “कलेक्टर मैडम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मजदूरी संबंधी किसी भी शिकायत पर तुरंत संज्ञान लिया जाए। इंटक जिला संगठन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से मजदूरों, किसानों और आदिवासियों की समस्याओं को लेकर कार्य कर रहा है और लगातार नए सदस्य संगठन से जुड़ रहे हैं।” 





👆विज्ञापन 👆

Post a Comment

Previous Post Next Post