नगर पालिका अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने विकास कार्यों के लिए की घोषणाएं — साहू समाज भवन परिसर में बनेगा किचन शेड

डेली न्यूज़ टाइम्स.. जिया उल्ला खान...

बोदरी / बिलासपुर..

नगर पालिका परिषद बोदरी के वार्ड क्रमांक 9 में स्थित साहू समाज के नवनिर्मित भवन परिसर में किचन शेड निर्माण की मांग पार्षद रोहित साहू एवं राजा साहू द्वारा की गई थी। इस मांग पर सहमति जताते हुए नगर पालिका अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने अपनी अध्यक्ष निधि से ₹5 लाख की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की।


घोषणा के अवसर पर समाज के वरिष्ठ जन प्रहलाद साहू गुरुजी, भरत साहू, रोहित साहू, राजा साहू, संतोष साहू, धन्नू साहू, एवं विष्णु साहू उपस्थित रहे, जिन्हें अध्यक्ष द्वारा अनुशंसा पत्र प्रदान किया गया।

इसके साथ ही अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने अन्य वार्डों के विकास कार्यों के लिए भी निधि स्वीकृत की —

  • वार्ड क्रमांक 1: पार्षद अतुल धुरू की मांग पर जल समस्या समाधान हेतु एक नग बोर खनन के लिए ₹1.5 लाख
  • वार्ड क्रमांक 3: सभापति फिरतुराम बनवारे की मांग पर आम्बेडकर चौक पर चबूतरा निर्माण हेतु ₹2 लाख
  • वार्ड क्रमांक 5: सभापति प्रीति मरावी की मांग पर गोंडवाना भवन में बोर खनन हेतु ₹1.5 लाख
  • वार्ड क्रमांक 7: सभापति भावना खत्री की मांग पर वासु मंगलम के सामने सीसी रोड निर्माण हेतु ₹2 लाख

अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि—

“सभी वार्डों का समान रूप से विकास करना हमारा लक्ष्य है, और इसके लिए सबको साथ लेकर चलना जरूरी है।”





विज्ञापन 👆

Post a Comment

Previous Post Next Post