क्रिकेट संघ बिलासपुर की नई कार्यकारिणी घोषित, नवीन जाजोदिया पुनः अध्यक्ष निर्वाचित, देवेंद्र सिंह सचिव बने

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान.....

बिलासपुर। क्रिकेट संघ बिलासपुर की वार्षिक सामान्य सभा का आयोजन आज सरजू बगीचा स्थित क्रिकेट संघ के कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के निवर्तमान सचिव श्री मुकुल तिवारी के सम्मान से हुई। इसके बाद नवनिर्वाचित सचिव श्री विटेंश अग्रवाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

सभा में आगामी सत्र के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से  नवीन जाजोदिया को पुनः अध्यक्ष चुना गया और  देवेंद्र सिंह को सचिव बनाया गया।

अन्य पदाधिकारियों में —

  • कोषाध्यक्ष: गुरदीप सिंह टुटेजा (प्रिंस)
  • उपाध्यक्ष: श्री ओ.पी. यादव, श्री आलोक श्रीवास्तव
  • सहसचिव: श्री आनंद तावड़कर, श्री शरद मुरारका

बैठक में क्रिकेट संघ बिलासपुर के सभी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दीं।




विज्ञापन 👆

Post a Comment

Previous Post Next Post