मामूली विवाद में पुत्र ने पिता की कर दी हत्या, सकरी पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में किया गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान.....

बिलासपुर। थाना सकरी क्षेत्र के ग्राम खजुरी नवागांव में एक बेटे ने मामूली विवाद के दौरान अपने ही पिता की बांस के डंडे से हमला कर हत्या कर दी।


मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र राजेश उर्फ टिल्ली यादव (26 वर्ष), निवासी खजुरी नवागांव पडाव पारा को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि 06 अक्टूबर की रात आरोपी ने अपने पिता हरप्रसाद यादव के सिर पर बांस के डंडे से वार किया था। गंभीर रूप से घायल पिता को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्रार्थी मनमोहन भारद्वाज की रिपोर्ट पर थाना सकरी में अपराध क्रमांक 790/2025, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों — पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के निर्देशन में आरोपी को गिरफ़्तार किया गया।





Post a Comment

Previous Post Next Post