डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान.....जिला जीपीएम...
मजदूरों की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने तीन दिन के भीतर मजदूरों की बकाया मजदूरी दिलाई।
तीन दिन पहले मजदूरों ने लेवर ठेकेदार इतवारु सिंह के खिलाफ इंटक जिला कार्यालय में मजदूरी नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ठेकेदार को कार्यालय बुलाया और मजदूरों के साथ समझौता कराया।
समझौते के अनुसार, ठेकेदार ने तीन दिन के भीतर मजदूरी राशि अदा करने का आश्वासन दिया था। तय समय पर ठेकेदार इतवारु सिंह ने ₹7,900 की राशि इंटक जिला अध्यक्ष के खाते में जमा कर दी, जिसके बाद अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने स्वयं मजदूरों को बुलाकर उनके हाथों में मेहनताना सौंपा।
राशि प्राप्त होने के बाद मजदूरों ने इंटक जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “नेतागिरी करने वाले तो बहुत हैं, लेकिन गरीब मजदूर की सुनने वाला कोई नहीं। महीनों से हम दर-दर भटक रहे थे, लेकिन इंटक कार्यालय में एक शिकायत करने पर तीन दिन में हमारी मजदूरी मिल गई।”
इस मौके पर मजदूरों ने इंटक संगठन की सदस्यता ग्रहण की और संगठन की मजदूर हितैषी भूमिका की सराहना की।