डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। हर दो वर्ष में होने वाले इस चुनाव में बिलासपुर क्रिकेट संघ से जुड़े विन्टेश अग्रवाल को संघ का सचिव चुना गया है। यह बिलासपुर शहर के लिए गर्व और गौरव की बात है कि एक बार फिर सचिव पद पर बिलासपुर का प्रतिनिधित्व हुआ है।
चुनाव परिणाम के अनुसार, अध्यक्ष पद पर वीं. मोहनदास, जबकि उपाध्यक्ष पद पर गुरुचरण सिंह माखीजा निर्वाचित हुए हैं।
क्रिकेट प्रेमियों और खेल जगत से जुड़े लोगों ने विन्टेश अग्रवाल को सचिव चुने जाने पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ क्रिकेट को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।