मस्तूरी के तिवारी होटल के पास अंधाधुंध फायरिंग से मचा हड़कंप, पुलिस ने की चारों ओर नाकाबंदी.....जमीन विवाद की आशंका, सफेद कार में सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां – 10 राउंड फायरिंग से दहशत

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के तिवारी होटल के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफेद रंग की बिना नंबर की कार में सवार हमलावर मौके पर पहुंचे और होटल के सामने गाड़ी रोकते ही गोलियां चलाना शुरू कर दीं। करीब 10 राउंड फायरिंग की गई, जिससे आसपास भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।


सूचना मिलते ही मस्तूरी थाना प्रभारी हरीश तांडेकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने तत्काल इलाके की नाकेबंदी कर घेराबंदी अभियान शुरू कर दिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना स्थल से खाली कारतूस और गोली के खोखे बरामद किए गए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।


इस गोलीकांड के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने कहा कि दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post