डेली न्यूज़ टाइम्स.. जिया उल्ला खान...
रायपुर,...
थाना विधानसभा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से संग्रहित डीजल-पेट्रोल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये मूल्य का ज्वलनशील तरल पदार्थ जब्त किया है। इस दौरान दो अलग-अलग यार्डों में दबिश देकर कुल 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दोनों यार्ड संचालक फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस की संयुक्त कार्रवाई रेंज साइबर थाना रायपुर और थाना विधानसभा टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई।
👉 पहला मामला (अपराध क्रमांक 492/25):
रिंग रोड नंबर 03 टेकारी चौक स्थित एक यार्ड से पुलिस ने आरोपी रवि यादव, नीरज नेताम उर्फ दउवाराम, शेख कलीमुद्दीन, शैलेन्द्र उर्फ बिहारी और राज पटेल को गिरफ्तार किया।
यहां से पुलिस ने 15,300 लीटर पेट्रोल और 31,000 लीटर डीजल जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 42,90,000 रुपये आँकी गई है। मौके से प्रयुक्त ट्रक टैंकर क्रमांक CG 10 AF 0113, CG 04 PR 7421 एवं CG 04 PT 8504 सहित अन्य सामग्री भी जब्त की गई।
👉 दूसरा मामला (अपराध क्रमांक 493/25):
इसी तरह पिरदा चौक स्थित यार्ड में दबिश देकर अखिलेश चौबे, नीरज कुमार, अरविंद गोड और रोहित सरोज को गिरफ्तार किया गया। यहां से 1,500 लीटर डीजल और 40 लीटर पेट्रोल कीमत लगभग 1,40,000 रुपये जब्त किया गया। साथ ही एक टैंकर (CG 10 BU 2417) भी सीज किया गया।
दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों पर धारा 287 BNS तथा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है।
फिलहाल दोनों यार्ड संचालक फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।