फरार NDPS आरोपी गुंडा बदमाश रितेश उर्फ़ लुट्टू पांडेय इंस्टाग्राम पर एक्टिव, आखिर पुलिस क्यों अबतक नहीं पकड़ पायी लुटू को?

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर।
सरकंडा थाना क्षेत्र का कुख्यात गुंडा-बदमाश रितेश पांडेय उर्फ लुट्टू पांडेय, जिस पर NDPS एक्ट का गंभीर मामला दर्ज है और जो लंबे समय से फरार चल रहा है, वह सोशल मीडिया पर खुलेआम सक्रिय है।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी Instagram ID – lutu_pandey.0x1 से लगातार धमकी भरे और भड़काऊ पोस्ट कर रहा है। उसके द्वारा डाली गई पोस्टों में गुंडई और दबंगई का प्रदर्शन साफ दिखाई देता है।

हैरानी की बात यह है कि जब आरोपी NDPS जैसे गंभीर प्रकरण में फरार है, तब वह सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहने के बावजूद पुलिस की पकड़ से बाहर है। इससे पुलिस की कार्यशैली और लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं।


स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस तरह के फरार बदमाश के खुलेआम सोशल मीडिया पर धमकी भरे पोस्ट करना कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है। अब देखना होगा कि सरकंडा पुलिस कब तक लुट्टू पांडेय तक पहुंच पाती है।



Post a Comment

Previous Post Next Post