रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता – नकली सोने से लाखों का असली सोना ठगने वाली मां-बेटा गैंग गिरफ्तार, बिलासपुर में भी कर चुके थे वारदात

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान..

रायपुर...
रायपुर पुलिस ने ठगी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय ठग गैंग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मां और पुत्र की जोड़ी ने नकली सोने का ब्रेसलेट देकर लाखों रुपये की कीमत का असली सोना ज्वेलर्स से ठग लिया था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।


👉 वारदात का तरीका
कोतवाली क्षेत्र के सदर बाजार स्थित धाड़ीवाल ज्वेलर्स के संचालक शालीभद्र धाड़ीवाल की दुकान पर 9 सितंबर की शाम करीब 6 बजे एक महिला पहुंची। उसने रिपेयरिंग के नाम पर नकली सोने का ब्रेसलेट दिखाकर बदले में 13.880 ग्राम वजनी असली सोने की चैन (कीमत लगभग ₹1,68,000) ले ली और भाग निकली। बाद में जांच में ब्रेसलेट नकली निकला।

👉 CCTV से पकड़ में आए आरोपी
पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए एंटी क्राइम और साइबर यूनिट व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम गठित की। CCTV फुटेज खंगालने पर महिला के साथ एक युवक और उनकी कार नजर आई। घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा गया।

👉 गिरफ्तार आरोपी

  1. सविता सिंह उर्फ सपना उर्फ सप्पो (43 वर्ष), निवासी हापुड़, उत्तर प्रदेश
  2. इशांत उर्फ अनुज वर्मा (23 वर्ष), पुत्र सविता सिंह, निवासी हापुड़, उत्तर प्रदेश

👉 बिलासपुर में भी की थी ठगी
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे 9 सितंबर को ही बिलासपुर सदर बाजार स्थित अजय ज्वेलर्स में भी इसी तरह की ठगी कर चुके हैं।

👉 मौके से बरामद सामग्री

  • 01 नग सोने का ब्रेसलेट
  • 01 नग सोने की चैन
  • नकदी ₹82,170
  • घटना में प्रयुक्त वेगनआर कार (UP 37 AA 1328)
  • कुल बरामदगी लगभग ₹8.50 लाख

👉 कानूनी कार्रवाई
आरोपियों पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 188/25 धारा 318(4), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


📌 पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, एएसपी क्राइम श्री संदीप मित्तल, डीएसपी क्राइम श्री संजय सिंह, सीएसपी कोतवाली श्री केशरी नंदन नायक, थाना प्रभारी कोतवाली व एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post