दिल्ली के तालकटोरा में राष्ट्रीय एकता का ऐतिहासिक सम्मेलन....प्रांत संयोजक छात्र एवं मदरसा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पदाधिकारी महासम्मेलन में शामिल हुए

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (MRM) के अखिल भारतीय मुस्लिम महासम्मेलन में छत्तीसगढ़ से भी उल्लेखनीय प्रतिनिधित्व रहा। इस अवसर पर प्रांत संयोजक छात्र एवं मदरसा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित हुए और संगठन की एकजुटता, प्रतिबद्धता एवं सक्रिय भागीदारी का परिचय दिया।
छत्तीसगढ़ से आए पदाधिकारियों ने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि मुस्लिम समाज को शिक्षा, रोज़गार, कौशल विकास और राष्ट्रीय एकता की मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक प्रयास है। उनका मानना है कि आने वाले वर्षों में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा प्रस्तावित सुलह केंद्र, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, छात्रवृत्ति योजनाएं और करियर गाइडेंस सेल समाज में नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेंगे।

दुर्ग, अंबिकापुर, राजनांदगांव सहित विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ बैठकर आने वाले कार्यक्रमों और अभियानों की रणनीति पर भी चर्चा की। उन्होंने संकल्प लिया कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा के विस्तार, नशामुक्ति अभियान, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय एकता के लिए और अधिक संगठित होकर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर दुर्ग जिला संयोजक खालिक रिजवी (पार्षद), अंबिकापुर से रेहान रज़ा, राजनांदगांव जिला संयोजक अख्तर अली, तथा यासीन, इमरान खान, सरफराज, इरशाद, चिंटू साबरी, मीर अबरार, अकिल, नौशाद, अहमद रज़ा, अजाज सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह उपस्थिति इस बात का प्रमाण बनी कि छत्तीसगढ़ मुस्लिम राष्ट्रीय मंच राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी सक्रिय और सार्थक भूमिका निभा रहा है तथा देशभर में सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र निर्माण के अभियान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post