गरीब विकलांग महिला के साथ धोखा – जमीन बेचकर आरोपी घूम रहे बेफिक्र, इंसाफ की राह देख रही राजकुमारी

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

जिला जीपीएम....

ग्राम पंचायत अमरपुर, पेंड्रा की मानसिक रूप से कमजोर महिला राजकुमारी गुप्ता के साथ धोखे से जमीन बेच देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि उसकी भाभी कुसुम गुप्ता, अशफाक मंसूरी और रोहित चौधरी ने षड्यंत्रपूर्वक राजकुमारी की जमीन बेच दी।


राजकुमारी ने बताया कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर तहसील कार्यालय ले जाया गया, जहां उसके अनपढ़ और कमजोर होने का फायदा उठाकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए गए। बाद में पता चला कि जमीन का पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर मात्र एक लाख रुपए में उसकी 57 डिसमिल जमीन बेच दी गई। राजकुमारी के नाम पर बैंक खाता खुलवाया गया और उसमें 50–50 हजार डालकर एटीएम अपने पास रखकर पूरा पैसा भी निकाल लिया गया।

महिला की शिकायत पर इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने मामले को गंभीरता से लिया और सभी आरोपियों को बुलाकर पूछताछ की, जिसमें जमीन बेचने की बात आरोपियों ने स्वीकार की थी। लेकिन समझौते की बात करने के बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।


इदरीस अंसारी ने कहा –
"ये सिर्फ एक गरीब महिला के साथ धोखा नहीं है बल्कि इंटक संगठन का भी अपमान है। ऐसे लोगों को बचाना समाज और कानून दोनों के साथ खिलवाड़ है। कल संगठन की बैठक बुलाई गई है और पुलिस अधीक्षक श्री भगत से मिलकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।"

फिलहाल महिला लगातार इंसाफ की राह देख रही है, जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। मामले में अब तक एफआईआर दर्ज न होना और गिरफ्तारी न होना सवाल खड़े कर रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post