डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर। थाना सरकण्डा पुलिस ने अवैध प्रतिबंधित इंजेक्शन और नशीली दवाइयों की बिक्री करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 01 सितम्बर 2025 को नाग नागिन तालाब, बहतराई क्षेत्र में रेड कार्यवाही की गई। पुलिस को देखकर दो युवक भागने लगे, जिनमें से एक आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार युवक ने अपना नाम राजेन्द्र साहू पिता बनवारी लाल साहू उम्र 22 वर्ष निवासी बहतराई बताया। वहीं दूसरा आरोपी रितेश उर्फ लूटू पाण्डेय मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
बरामद दवाइयाँ
आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से सफेद और काले रंग के कैरी बैग में –
- 25 नग Avil Injection
- 100 नग Rexogesic Injection
- 130 नग Nitrazepam Tablets
कुल कीमत ₹6,506/- की नशीली दवाइयाँ बरामद हुईं।
स्वास्थ्य पर खतरनाक असर
पुलिस के अनुसार, इन दवाओं का गलत तरीके से उपयोग करने पर लोग नशे के आदी हो जाते हैं। इससे शरीर कमजोर होता है, सांस लेने में कठिनाई, स्मरणशक्ति में कमी जैसी गंभीर समस्याएँ उत्पन्न होती हैं और व्यक्ति सामान्य जीवन जीने में असमर्थ हो जाता है।
सरकण्डा पुलिस की सराहनीय पहल
गिरफ्तार आरोपी राजेन्द्र साहू को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 22 और 29 के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन एवं सरकण्डा पुलिस टीम की सतर्कता से संभव हुई। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सरकण्डा पुलिस की यह कार्रवाई काबिल-ए-तारीफ मानी जा रही है। प्रकरण में एंड-टू-एंड इन्वेस्टिगेशन जारी है, ताकि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पुलिस पहुँच सके।