गौरेला ब्लॉक अध्यक्ष पद की दौड़ में इदरीस अंसारी सबसे मजबूत दावेदार

डेली न्यूज़ टाइम्स.. जिया उल्ला खान...
गौरेला....
लंबे समय से खाली पड़े कांग्रेस पार्टी के गौरेला ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की तैयारियां तेज हो गई हैं। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अमोल पाठक के नगर पालिका चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर इस्तीफा देने के बाद से यह पद रिक्त है।
पार्टी ने इसके लिए प्रभारी राजेन्द्र शुक्ला को जिम्मेदारी दी है और इस माह के भीतर नए ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है। इस पद के लिए कुल 14 दावेदारों ने आवेदन प्रस्तुत किए हैं।

इनमें सबसे ज्यादा चर्चा इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी के नाम की हो रही है। इंटक परिवार के समर्थकों ने सामूहिक रूप से उनके पक्ष में आवेदन दिया है। इदरीस अंसारी ने पिछले सात वर्षों से मजदूरों, किसानों और आदिवासी समुदाय की समस्याओं को उठाकर उन्हें राहत दिलाने का कार्य किया है। करोड़ों रुपए मजदूरों के बकाया दिलाने से लेकर किसानों के रुके हुए मुआवजे तक की लड़ाई उन्होंने लड़ी है।

इंटक संगठन को जिला स्तर पर सक्रिय और प्रभावशाली बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है। गौरेला, पेंड्रा और मरवाही में ब्लॉक कार्यालय खोलकर उन्होंने मजदूर और गरीब वर्ग को सीधे संगठन से जोड़ने का काम किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि –
“अगर पार्टी इदरीस अंसारी को ब्लॉक अध्यक्ष बनाती है तो कांग्रेस निश्चित रूप से और मजबूत होगी, क्योंकि उन्होंने संगठनात्मक कार्यों से जनता का भरोसा जीता है।”

अब देखना यह होगा कि कांग्रेस पार्टी मेहनतकश और जमीनी कार्यकर्ता को प्राथमिकता देती है या परंपरागत तरीके से नेतृत्व तय करती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post