बिलासपुर शहर के अस्पतालों में पार्किंग संकट....बिना पार्किंग एरिया के चल रहे कई अस्पताल, राहगीरों और मरीजों को हो रही भारी परेशानी

डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान....

बिलासपुर। शहर में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन अस्पतालों की अनिवार्य सुविधाओं में पार्किंग अब भी बड़ी समस्या बनी हुई है। खासकर पुराना बस स्टैंड और तिफरा क्षेत्र में कई अस्पताल बिना पार्किंग एरिया के संचालित हो रहे हैं, जिससे आने-जाने वालों को जाम और असुविधा झेलनी पड़ रही है।


➡️ सिहारे हॉस्पिटल – निराला नगर, पुराने बस स्टैंड स्थित यह अस्पताल लिंक रोड और टेलीफोन एक्सचेंज रोड को जोड़ने वाले रास्ते पर है। यहां पार्किंग एरिया न होने की वजह से मरीजों और परिजनों के वाहन सड़क पर खड़े हो जाते हैं, जिससे ट्रैफिक बाधित होता है और अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।

➡️ न्यू जनता हॉस्पिटल, तिफरा – यदुनंदन नगर रोड स्थित इस अस्पताल में भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। यहां दोपहिया और चारपहिया वाहन सीधे सड़क पर खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है।


❓ क्या कहते हैं नियम?

सरकार के नियमों के अनुसार अस्पताल का लाइसेंस जारी होने से पहले पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधाओं को अनिवार्य रूप से पूरा करना होता है।
👉 लाइसेंस जारी करने से पहले मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) की टीम जांच करती है।
👉 अगर पार्किंग उपलब्ध नहीं है, तो संबंधित अस्पताल प्रबंधन को पहले व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया जाना चाहिए।


📌 स्थानीय नागरिकों की मांग

शहरवासी सवाल उठा रहे हैं कि जब अस्पतालों को पार्किंग व्यवस्था अनिवार्य करनी होती है, तो बिना पार्किंग सुविधा के ऐसे अस्पतालों को संचालन की अनुमति आखिर कैसे मिल रही है? लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि मरीजों और आम राहगीरों दोनों को राहत मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post