गौरेला नगर पालिका परिषद में बिना निविदा चल रहे निर्माण कार्य !....सीएमओ नारायण साहू का फोन फिर नहीं लगा और ना उन्होने पिछले किये कॉल का कोई जवाब दिया

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

गौरेला। नगर पालिका परिषद गौरेला में बिना निविदा और अनुमति के कई निर्माण कार्य कराए जाने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार वार्ड क्रमांक 12 में नाली निर्माण, वार्ड क्रमांक 5 में पाइप लाइन बिछाने सहित अन्य कार्य ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे हैं।


चौंकाने वाली बात यह है कि इन कार्यों की जानकारी स्वयं मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) नारायण साहू को भी नहीं है। जब इस संबंध में उनसे सवाल किया जाना था तब उन्होंने पहले किये कॉल का जवाब नहीं दिया और नहीं डेली न्यूज़ टाइम्स से कभी संपर्क नहीं किया... और आज जब उनसे इस सम्बन्ध मे दोबारा संपर्क करने की कोशिस की गयी तब उनसे आज भी संपर्क नहीं हुआ... संभव है कि कोई जनसेवा के नाम पर यह कार्य कर रहा हो। 

मामले ने नगर में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर बिना टेंडर और आधिकारिक अनुमति के कौन और क्यों ऐसे कार्य कर रहा है? क्या यह किसी सेटिंग का नतीजा है या फिर ठेकेदार “फ्री सेवा” के नाम पर काम कर रहे हैं? 


सीएमओ नारायण साहू पहले भी अपने कार्यशैली और बयानों को लेकर चर्चाओं में रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार नगर पालिका प्रशासन क्या कदम उठाता है।

यह जानकारी डेली न्यूज़ टाइम्स के सूत्रों से सामने आई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post