डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर, 18 सितम्बर 2025 –
जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कोनी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को 15 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
🔹 जब्ती विवरण
- 15 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब (कीमत ₹3,000/-)
- सीबी शाइन मोटरसाइकिल (कीमत ₹30,000/-)
- कुल जब्ती : ₹33,000/-
🔹 गिरफ्तार आरोपी
चिंता राम सूर्यवंशी, पिता हरप्रसाद, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम निरतु आवास पारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
🔹 घटना का विवरण
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दिनांक 18.09.2025 को मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरकाडीह चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी मोटरसाइकिल से अवैध शराब लेकर जा रहा था। तलाशी में आरोपी से 15 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धाराओं 34(2) एवं 59(A) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
👉 कोनी पुलिस की यह कार्यवाही जिले में अवैध शराब के कारोबार पर कड़ा संदेश है।