सीपत पुलिस की बड़ी सफलता : ऑपरेशन मुस्कान में नाबालिक बालिका बिहार से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर, 12 सितम्बर 2025।...
थाना सीपत पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने बिहार के किशनगंज जिले से अपहृता नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी अशोक कुमार राजभर (उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम लोधाबाड़ी, थाना कुर्लीकोट, जिला किशनगंज, बिहार) को गिरफ्तार किया है।


घटना का विवरण

प्रार्थी की नाबालिक पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सीपत में अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी सीपत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपहृता और आरोपी का पता लगाया गया। दिनांक 09.09.2025 को बिहार के ग्राम लोधाबाड़ी (ठारकुरगंज, चूरली), थाना कुर्लीकोट से बालिका को बरामद किया गया। जांच में पाया गया कि आरोपी अशोक कुमार राजभर ने नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगाया और उसका शारीरिक शोषण किया।

कानूनी कार्रवाई

आरोपी को बीएनएस की धारा 65(1), 87 एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

पुलिस टीम का योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, प्रधान आरक्षक जयपाल बंजारे, आरक्षक प्रकाश जगत एवं महिला आरक्षक प्रीति दास का सराहनीय योगदान रहा

Post a Comment

Previous Post Next Post