सिरगिट्टी का गुंडा बदमाश तारण निर्मलकर गिरफ्तार – बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई...

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

सिरगिट्टी क्षेत्र का गुंडा बदमाश तारण निर्मलकर लगातार आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। दिनांक 14 सितंबर की रात्रि को इसने महाराणा प्रताप ओवरब्रिज के पास रायपुर से आ रहे युवकों को रोककर उनके साथ मारपीट की।


घटना की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की है। आरोपी तारण निर्मलकर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 296, 115(2), 351(2) एवं 119(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इन धाराओं में 10 वर्ष से अधिक की सजा का भी प्रावधान है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहाँ से उसे रिमांड पर भेजा गया है। बिलासपुर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि शहर की शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post