डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान..
बिलासपुर। शहर की सिंधी कॉलोनी में “56 दिन में पैसा डबल” करने का लालच देकर भोले-भाले लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाला मुख्य आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
सूत्रों के मुताबिक, हीरा भागवानी ने लोगों को झांसा देकर स्कीम चलाई थी। शुरुआत में कुछ निवेशकों को तय समय पर दोगुना पैसा लौटाया भी गया, जिससे इलाके में स्कीम की चर्चा फैल गई और बड़ी संख्या में लोग लालच में आकर इसमें निवेश करने लगे।
लेकिन धीरे-धीरे असलियत सामने आई। करोड़ों रुपये वसूलने के बाद हीरा भागवानी फरार हो गया। इस मामले में लंबे समय से उसकी तलाश चल रही थी। अंततः सिविल लाइन पुलिस ने उसे दबोच लिया और जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, हीरा भागवानी पर आरोप है कि उसने लोगों को 56 दिन में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी की है। अब पुलिस उसके नेटवर्क और अन्य शामिल लोगों की भी जांच कर रही है