डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर,....
कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश एवं सहायक आयुक्त आबकारी के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में इस हफ्ते अब तक 55.32 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है और 4 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
जयरामनगर मार्ग से 36 बोतल हरियाणा प्राइड जब्त
आबकारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला एवं वेद प्रकाश नेताम ने बिलासपुर–जयरामनगर के बीच कार्रवाई करते हुए आरोपियों विक्रम पटेल (खेसरा, अकलतरा) एवं उमाशंकर खांडे (नगोई, तखतपुर) से हरियाणा प्रांत की 36 बोतल ब्लेंडर प्राइड जब्त की। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 36, 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
कोटा क्षेत्र में कच्ची शराब जब्ती
कोटा आबकारी प्रभारी दिनेश ध्रुव ने आमागोहन–बेलगहना क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी उमेश कुमार के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब बरामद की। आरोपी को जेल दाखिल किया गया।
मस्तूरी में लगातार कार्रवाई
मस्तूरी वृत्त प्रभारी ऐश्वर्या मिंज द्वारा शराब तस्करों पर लगातार नकेल कसी जा रही है। 2 सितम्बर को कार्रवाई करते हुए मोपका निवासी धरमलाल साहू से 74 नग देशी मदिरा प्लेन जब्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।