डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
तमिलनाडु के करूर जिले में शनिवार शाम अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) की रैली के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भीड़ में भगदड़ मचने से 34 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एम. ए. सुब्रमणियन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, रैली में भारी भीड़ उमड़ी थी। इस बीच एक 9 वर्षीय बच्ची लापता हो गई, जिसे ढूंढने के लिए विजय ने मंच से अपील की। इसी दौरान अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे तमिलनाडु में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है और स्थिति पर नजर रखे हुए है।