डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर। अग्रसेन जयंती समारोह 2025 के अंतर्गत अग्रवाल नवयुवक समिति द्वारा रविवार को दो प्रमुख आयोजन किए गए—सुबह खेलकूद प्रतियोगिता और शाम को अग्रसेन अंताक्षरी म्यूजिकल कार्निवल।
🎤 म्यूजिकल कार्निवल में गीतों की गूंज
होटल लोटस में आयोजित अंताक्षरी में अग्रवाल समाज के 150 से अधिक महिला-पुरुषों ने देशभक्ति गीतों से लेकर पुराने और नए फिल्मी गीतों तक प्रस्तुतियां दीं। पूरे कार्यक्रम में 49 टीमों ने हिस्सा लिया और देर रात तक गीत-संगीत का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा – “भगवान अग्रसेन की कृपा हम सब पर बनी रहे। अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है, मैं अपने परिवार जैसे अग्रवाल समाज के बीच आकर गर्व महसूस कर रहा हूं।”
अग्रवाल सभा अध्यक्ष शिव अग्रवाल ने कहा कि समाज में महिलाएं और बच्चे भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत शिव अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, सुनील सोथालिया, चतुर्भुज अग्रवाल, मनीष अग्रवाल समेत कई गणमान्यजनों ने किया।
🏅 खेलकूद प्रतियोगिता में उमड़ा उत्साह
सुबह बिलासा कन्या महाविद्यालय मिनी पिक स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में अग्रवाल समाज के 500 से अधिक बच्चों ने भाग लिया।
प्रतियोगिताओं में लकी लकी गेम, रस्साकशी, बैडमिंटन, स्लो मोटरसाइकिल रेस, मिठाई दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं।
बैडमिंटन में ही 80 से अधिक प्रतिभागी उतरे। प्रतियोगिता सुबह 9 बजे शुरू होकर शाम 6:30 बजे तक चली।
इस दौरान वेंकटेश अग्रवाल, नवीन जाजोदिया, रमेश बुधिया, राकेश गोयल, विकास निशानियां, अमेश बुधिया, अंकुर अग्रवाल, अनन्य बजाज सहित अग्रवाल नवयुवक समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
👉 आने वाले दिनों में अग्रसेन जयंती समारोह के तहत कई सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए