बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई : जमीन विवाद में मां से मारपीट करने वाले आरोपी नारायण खरे को किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने कानून और व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए जमीन विवाद के गंभीर प्रकरण में आरोपी नारायण खरे (46 वर्ष), निवासी नरगोडा थाना सीपत को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी ही मां उर्मिला खरे से मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई थीं।


जानकारी के मुताबिक, 09 जून से 12 जुलाई 2025 तक उर्मिला बाई सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती रहीं और उनके हाथ में फ्रैक्चर का इलाज हुआ। इस घटना के आधार पर थाना सीपत में आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 402/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 117(2), 118(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

19 अगस्त 2025 को पुलिस टीम ने कलेक्ट्रेट एवं एसपी कार्यालय परिसर के पास से आरोपी को हिरासत में लिया। इस दौरान आरोपी के परिजनों ने गिरफ्तारी का विरोध किया और पुलिस पर दबिश व रिश्वतखोरी के झूठे आरोप लगाए। पुलिस ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि कार्रवाई पूरी तरह पारदर्शी और नियमानुसार की गई है।

पुलिस रेकॉर्ड से यह भी स्पष्ट हुआ कि आरोपी के विरुद्ध पहले भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हो चुकी है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसी दिन न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

बिलासपुर पुलिस ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि महिला उत्पीड़न और पारिवारिक हिंसा जैसे गंभीर अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई होगी और किसी भी प्रकार के दबाव या विरोध के आगे पुलिस नहीं झुकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post