बिलासपुर, 28 अगस्त 2025
थाना सिविल लाइन पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण व कोलाहल अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए एक डीजे संचालक को पकड़कर उसके वाहन सहित डीजे सिस्टम जप्त किया है।
मामला
27 अगस्त की रात करीब 10:10 बजे मगरपारा चौक, सिविल लाइन क्षेत्र में सुजल मिरी (28 वर्ष), निवासी बड़ी बाजार तखतपुर अपने माजदा वाहन (क्रमांक CG 10 BH 0809) में डीजे साउंड सिस्टम लगाकर तेज आवाज में संचालन कर रहा था।
यह कार्यवाही आदेश/निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर की गई। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने वाहन व डीजे सिस्टम को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
जब्त सामान
- माजदा वाहन क्रमांक CG 10 BH 0809
- डीजे साउंड सिस्टम
पुलिस का संदेश
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शांति और नियमों का उल्लंघन कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।