विडियो और लोकेशन शेयरिंग के जरिए हेरोइन सप्लाई करने वाला गिरोह धराया – रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

रायपुर। पुलिस ने नशे के सिंडिकेट पर बड़ी कार्यवाही करते हुए मुख्य सप्लायर मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू सहित उसके डिस्ट्रीब्यूटर विजय मोटवानी और भूषण शर्मा समेत कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 273.19 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) जब्त की गई है, जिसकी खुदरा कीमत लगभग 57 लाख रुपये आंकी गई है।


📌 उल्लेखनीय है कि अब तक रायपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 34 आरोपियों से 1.57 करोड़ रुपये कीमत की हेरोईन जब्त की है।


कार्रवाई की बड़ी बातें –

  • हीरापुर, वेदांत वाटिका के पास से पकड़ा गया मुख्य सप्लायर मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू।
  • पूछताछ में खुलासा – पंजाब प्रांत का तस्कर इस सिंडिकेट को संचालित करता था।
  • जग्गू अपने डिस्ट्रीब्यूटर विजय मोटवानी और भूषण शर्मा को माल सप्लाई करता था।
  • आरोपियों द्वारा विडियो कॉल और लोकेशन शेयरिंग के जरिए हेरोइन का सौदा।
  • दबिश में 02 महिला समेत कुल 06 आरोपी गिरफ्तार।
  • बरामदगी – 273.19 ग्राम हेरोइन, 05 मोबाइल फोन और 01 दोपहिया वाहन।
  • जप्त मशरूका की कुल कीमत – लगभग 57 लाख रुपये।


गिरफ्तार आरोपी –

थाना कबीरनगर प्रकरण

  1. मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू (30 वर्ष) – निवासी वीर सावरकर नगर, हीरापुर।
  2. विजय मोटवानी उर्फ अमन (23 वर्ष) – निवासी वीर सावरकर नगर, हीरापुर।
  3. दिव्या जैन (24 वर्ष) – निवासी आरडीए कॉलोनी, हीरापुर।
  4. नितिन पटेल (19 वर्ष) – निवासी रीवा, मप्र (वर्तमान पता – वीर सावरकर नगर, हीरापुर)।
  5. जसप्रीत कौर उर्फ बॉबी (25 वर्ष) – निवासी वीर सावरकर नगर, हीरापुर।

थाना कोतवाली प्रकरण
6. भूषण शर्मा उर्फ सूरज (30 वर्ष) – निवासी टाटीबंध, रायपुर।


अपराध पंजीबद्ध –

  • थाना कबीर नगर : अपराध क्रमांक 183/25, धारा 21B, 21C, 29 NDPS एक्ट एवं 111 BNS।
  • थाना कोतवाली : अपराध क्रमांक 165/25, धारा 22(ख) NDPS एक्ट।

वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन –

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में एण्टी क्राईम एंड साइबर यूनिट एवं थाना कबीरनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से यह बड़ी सफलता मिली।

Post a Comment

Previous Post Next Post