सकरी थाना परिसर में स्वयंसिद्धा फाउंडेशन का वृक्षारोपण... वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और एएसपी राजेंद्र जायसवाल रहे मुख्य अतिथि

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

सकरी बिलासपुर। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सकरी थाना परिसर में स्वयंसिद्धा फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही थाना प्रभारी प्रदीप आर्या भी अपने स्टाफ के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।

फाउंडेशन की ओर से अध्यक्ष चंचल सलूजा, सचिव गंगा निषाद, हरप्रीत कौर, मोनिका तिवारी और अवनी वासनिक उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और थाना परिसर को हराभरा बनाए रखने का संकल्प लिया।

पुलिस अधिकारियों और फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने पौधे लगाकर हरियाली और स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही परिसर में सफाई अभियान भी चलाया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल ने कहा 
"सकरी थाना का यह वृक्षारोपण अभियान पूरे जिले के लिए प्रेरणादायी है। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पुलिस विभाग समाज के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण में लगातार प्रयास करता रहेगा।"

इस वृक्षारोपण अभियान से सकरी थाना का परिसर और भी हराभरा व स्वच्छ बनेगा, साथ ही समाज में पर्यावरण बचाने का संदेश भी जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post