डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर। सरकण्डा थाना क्षेत्र के कोनी रोड स्थित महावीर अग्रवाल बाड़ा में चल रहे जुए पर पुलिस ने छापा मारकर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में बिलासपुर महापौर का जेठ विजय विधानी भी शामिल है। पुलिस ने मौके से ₹41,505 नगद, 11 मोबाइल फोन, ताश की पत्तियां और प्लास्टिक के कॉइन जब्त किए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में जुआ-सट्टा पर रोक लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
कैसे पकड़े गए आरोपी
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि महावीर अग्रवाल बाड़ा, कोनी रोड लोधीपारा में कुछ लोग 52 पत्ती ताश और प्लास्टिक के कॉइन से “काटपत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल दबिश देकर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी
- रमेश कुमार अग्रवाल (70 वर्ष), निवासी अग्रसेन चौक, बिलासपुर
- सुशील अग्रवाल (60 वर्ष), निवासी पुराना सरकण्डा, बिलासपुर
- चन्द्रशेखर अग्रवाल (64 वर्ष), निवासी अकलतरा, जांजगीर-चांपा
- विजय विधानी (64 वर्ष), निवासी हेमूनगर चौक, बिलासपुर (महापौर का जेठ)
- हरवंश लाल अजमानी (79 वर्ष), निवासी दयालबंद, बिलासपुर
- बिहारी ताम्रकार (66 वर्ष), निवासी करबला रोड, बिलासपुर
- तेजेस्वर वर्मा (40 वर्ष), निवासी गोड़पारा, बिलासपुर
- सुनील अग्रवाल (60 वर्ष), निवासी चांटीडीह, सरकण्डा
- पारस राय (48 वर्ष), निवासी 27 खोली, सिविल लाइन, बिलासपुर
मामला दर्ज
सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है