समृद्धि होम्स, यदुनंदन नगर में महिला मंडल ने मनाया आज़ादी का पर्व – ध्वजारोहण व देशभक्ति कार्यक्रमों से गूंजा परिसर

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....

बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समृद्धि होम्स, यदुनंदन नगर में महिला मंडल द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलोनी परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


सुबह कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज फहराने के साथ हुई। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से सराबोर हो उठा। महिला मंडल की सदस्यों ने स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए सभी को एकजुट होकर देश की सेवा करने का संकल्प दिलाया।


बताया गया कि समृद्धि होम्स में यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है, जहां हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण के साथ-साथ संध्या पूर्व देशभक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी संध्या समय बच्चों व महिलाओं ने मिलकर देशभक्ति गीतों, कविताओं और नृत्य प्रस्तुतियों के जरिए सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।


कॉलोनीवासियों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की उन्नति के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। महिला मंडल की सक्रियता और कॉलोनी निवासियों के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Post a Comment

Previous Post Next Post