डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर....
थाना तारबाहर पुलिस ने अपनी सतर्कता और मुस्तैदी से एक संभावित घटना को टालते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला पुराने बस स्टैंड क्षेत्र का है, जहां पुलिस टीम द्वारा देर शाम वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी
🔹 संदिग्ध से बरामद हुआ बटनदार चाकू
चेकिंग के दौरान पुलिस को एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता मिला। जब उसकी बारीकी से तलाशी ली गई तो उसकी जेब से बटनदार चाकू बरामद हुआ। युवक की पहचान राजू साहू पिता राम भरोसा साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी सारी नियत पैलेस कर्बला थाना सिटी कोतवाली, हाल मुकाम अटल आवास बेहतराई थाना सरकंडा के रूप में हुई।
🔹 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
युवक के पास हथियार रखने का कोई वैध कारण या लाइसेंस नहीं पाया गया। पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।
🔹 एसएसपी ने की कार्यवाही की सराहना
इस त्वरित और सतर्क कार्यवाही की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने सराहना की है। साथ ही थाना प्रभारी एवं उनकी टीम को नकद इनाम देने की घोषणा भी की गई है।
📌 पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा ऐसे असामाजिक तत्वों पर लगातार नज़र रखी जाएगी।