डेली न्यूज़ टाइम्स.. जिया उल्ला खान....
बिलासपुर.... – एनटीपीसी सीपत के कर्मचारियों और कल्याणकारी क्लब संगवारी महिला समिति ने ग्राम पोंड़ी के दिवंगत स्व. श्री श्याम कुमार और स्व. श्री प्रताप सिंह के परिजनों की आर्थिक मदद के लिए स्वैच्छिक योगदान किया
कर्मचारियों की अपील पर कुल ₹7,19,400/- की राशि एकत्रित हुई। साथ ही, संगवारी महिला समिति ने अपने प्रयास से प्रत्येक पीड़ित परिवार को ₹25,000/- (कुल ₹50,000/-) का अतिरिक्त सहयोग दिया। इस प्रकार, प्रत्येक परिवार को ₹3,84,700/- की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
यह सहयोग राशि तहसीलदार सीपत, जनप्रतिनिधियों, सीपत पुलिस और मीडिया प्रतिनिधियों की मौजूदगी में परिवारों को सौंपी गई।
गौरतलब है कि इससे पहले 6 अगस्त 2025 को अंतिम संस्कार के लिए दोनों परिवारों को तत्काल ₹50,000/- नकद सहायता दी गई थी। इसके अतिरिक्त, सीपत प्रबंधन और ठेकेदार मेसर्स गोरखपुर कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने 5-5 लाख रुपये मुआवजा, ईएसआई के तहत पेंशन सुविधा और आश्रितों को संविदा पर अकुशल/अर्धकुशल श्रेणी में रोजगार देने की घोषणा की थी।
एनटीपीसी प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि आज प्रदान की गई सहायता राशि पहले से घोषित मुआवजा और सुविधाओं के अतिरिक्त है।