गांजा, अफीम और नशीली टेबलेट के साथ रमेश पेशवानी गिरफ्तार – 7.5 लाख का माल जप्त

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

रायपुर.....
थाना पंडरी पुलिस और एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में नशे के बड़े कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। मोवा स्थित आई स्पोर्ट्स बैडमिंटन एरीना के सामने एक वाहन में बैठे आरोपी रमेश पेशवानी को गांजा, अफीम और प्रतिबंधित टेबलेट के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।


🔹 आरोपी रमेश पेशवानी अपने पुत्र के साथ मिलकर गांजा, अफीम और नाइट्रोजेपम टेबलेट की बिक्री करता था।
🔹 पुलिस ने मौके से आरोपी के कब्जे से 1.172 किलोग्राम गांजा, 100 नग नाइट्रोजेपम टेबलेट, 0.286 ग्राम अफीम के साथ छोटा हाथी वाहन और मोबाइल फोन जब्त किया है।
🔹 जप्त माल की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹7,50,000 बताई गई है।
🔹 आरोपी का पुत्र घटना में संलिप्त है और फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

प्रकरण में थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 196/25 के तहत NDPS एक्ट की धारा 20B(2), 18B, 22B, 25, 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत की गई।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

🔸 नाम: रमेश पेशवानी
🔸 पिता का नाम: स्व. जोतूमल पेशवानी
🔸 उम्र: 65 वर्ष
🔸 निवासी: झण्डा चौक, पेशवानी सन्स सीमेंट दुकान के पास, पंडरी, थाना सिविल लाइन, रायपुर

टीम में शामिल अधिकारी:

👉 निरीक्षक स्वराज त्रिपाठी (थाना प्रभारी, पंडरी)
👉 प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय (एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट)
👉 सउनि. गेंदूराम नवरंग, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, आर. अमित कुमार, प्रकाश नारायण पात्रे, म.आर. क्यालजोंग लेप्चा
👉 थाना पंडरी से सउनि. राजेन्द्र कुर्रे, आर. गौतम साहू एवं अखिलेश साहू

Post a Comment

Previous Post Next Post