डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान...
बिलासपुर। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मोटर सायकल चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की 5 नग मोटर सायकल बरामद की है। बरामद वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये आंकी गई है।
🔹 गिरफ्तार आरोपी
- नाम : विशाल यादव
- पिता : शिव यादव
- उम्र : 23 वर्ष
- निवासी : ग्राम गोंडखाम्ही, थाना लोरमी, जिला मुंगेली (छ.ग.)
मामला इस प्रकार है –
शनिचरी बाजार वाल्मीकी चौक के पास पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने एक हीरो होंडा पैशन (काला रंग, क्रमांक CG-10/U-1741) को चेक किया। चालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी विशाल यादव ने मोटर सायकल को डीपी कॉलेज के पास से चोरी करना स्वीकार किया।
आगे की पूछताछ में आरोपी ने सिटी कोतवाली और सिविल लाइन थाना क्षेत्र से चोरी की अन्य मोटर सायकलें चोरी करना कबूल किया—
- एक्टिवा – क्रमांक CG-10/U-9000 (टिकरापारा क्षेत्र से)
- एक्टिवा – क्रमांक CG-10/BU-6471 (खटिक मोहल्ला, टिकरापारा से)
- एचएफ डिलक्स – क्रमांक CG-10/NB-7004 (सिम्स अस्पताल से)
- एक्टिवा 6G (नेवी कलर) – क्रमांक CG-10/BU-6629 (तालापारा क्षेत्र से)
पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से **कुल 05 नग मोटर सायकल जब्त कर न्यायालयीन कार्यवाही के तहत आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है