जांजगीर-चांपा: म्युल अकाउंट के जरिये ₹31.49 लाख की साइबर ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स.. जिया उल्ला खान....

शिवरीनारायण थाना पुलिस ने फर्जी तरीके से म्युल अकाउंट संचालित कर ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक्सिस बैंक शिवरीनारायण शाखा में खाता खोलकर कुल ₹31,49,312 की अवैध लेनदेन को अंजाम दिया था।


गिरफ्तार आरोपी:

  1. वंश देवांगन (19 वर्ष), निवासी बिर्रा, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा
  2. बलराम श्रीवास (30 वर्ष), निवासी किकिरदा, थाना बिर्रा, जिला सक्ति
  3. राहुल साहू (21 वर्ष), निवासी पेंड्री, थाना हसौद, जिला सक्ति

साइबर अपराध समन्वय केंद्र को समन्वस पोर्टल के माध्यम से म्युल अकाउंट की शिकायत प्राप्त हुई थी। जांच में पाया गया कि खाताधारकों ने जानबूझकर अपने खाते में साइबर ठगी की रकम प्राप्त की और उसका इस्तेमाल अवैध लाभ अर्जित करने के लिए किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कमीशन के लालच में अपने नाम से बैंक खाता खोलकर साइबर ठगों को उपयोग के लिए दिया।

तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 317(2), 317(4), 317(5), 112(बी), 318, 3(5) BNS के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सउनि नरेंद्र शुक्ला, आरक्षक राजेश कौशिक और अर्जुन यादव का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post