बिलासपुर की बेटी ने खेलो इंडिया विमेन ताइक्वांडो लीग 2025 में जीता सिल्वर मेडल.. " मेरे इस जीत का श्रय मेरे कोच को जाता है" - रचना यादव ✨🏅

बिलासपुर की बेटी ने खेलो इंडिया विमेन ताइक्वांडो लीग 2025 में जीता सिल्वर मेडल.. " मेरे इस जीत का श्रय मेरे कोच को जाता है"  - रचना यादव ✨🏅

बिलासपुर की होनहार खिलाड़ी रचना यादव ने अपने शानदार प्रदर्शन से खेलो इंडिया विमेन ताइक्वांडो लीग 2025 में सिल्वर मेडल जीतकर पूरे शहर और जिले का मान बढ़ाया।

मेडल जितने के बाद रचना ने डेली न्यूज़ टाइम्स से बात करते हुए बताया की 👇

➡️ रचना ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने कोच एवं प्रेरणास्रोत आर्यन मिश्रा (रविकांत मिश्रा) और अपने वार्ड की पार्षद किरण राजेन्द्र पटेल को देते हुए कहा कि –
कोच ने मुझे न केवल कठिन प्रशिक्षण दिया बल्कि मानसिक मजबूती और मोटिवेशन भी दिया। वहीं पार्षद जी ने हर कदम पर सहयोग और हौसला बढ़ाया। इनके आशीर्वाद व मार्गदर्शन के कारण ही मैं इस मुकाम तक पहुँची हूँ।”

➡️ इस विशेष उपलब्धि पर वार्ड की पार्षद श्रीमती किरण राजेन्द्र पटेल और कोच आर्यन मिश्रा ने रचना यादव को शुभकामनाएँ दीं और कहा –
“तुम इसी तरह आगे बढ़ती रहो और बिलासपुर तथा छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करती रहो। तुम्हारी सफलता हमारे पूरे वार्ड और शहर के लिए गर्व की बात है।”

➡️ रचना ने यह भी बताया कि उन्होंने प्रशिक्षण बीसीटीसी (Bilaspur co Taekwondo Club) से लिया, जहाँ खेल के साथ-साथ अनुशासन और जीवन के मूल्य भी सिखाए जाते हैं।

 इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि –
“सही मार्गदर्शन, मेहनत और समर्थन से हर सपना हकीकत बन सकता है।” 

बीसीटीसी के माध्यम से रचना जैसी कई बेटियों और बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण, अनुशासन और आत्मविश्वास दिया जा रहा है, जिसके बल पर वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर अपने परिवार, शहर और पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post