डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर। आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए सिटी कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत सख़्त अभियान चलाया।
पुलिस ने बीते सप्ताह चेकिंग अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 26 चालकों पर धारा 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उनके वाहन जप्त किए। वहीं, क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले 18 बदमाशों पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधक कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
👉 पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी ऐसे असामाजिक तत्वों और नशे में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
क