डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान
बिलासपुर...
कोनी थाना क्षेत्र में साईं मंदिर के पास कार साइड देने की मामूली बात पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक सुरेश साहू अपनी कार से जा रहा था, तभी रास्ते में कुछ युवक खड़े थे। कार उनके पास से गुजरने पर उन्होंने आपत्ति जताई और विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने सुरेश पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुरेश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
कोनी थाना प्रभारी ने बताया इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर 3 नाबालिको को गिरफ्तार कर लिया गया है