धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की कार्रवाई

डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान....

बिलासपुर, सरकंडा।
सरकंडा थाना क्षेत्र के गणेश चौक, चिंगराजपारा में एक युवक द्वारा धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को धमकाने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है।


आरोपी का नाम रितेश वर्मा, पिता परमानंद वर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी कबीरकुटी, चिंगराजपारा, सरकंडा है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक हाथ में चाकू लहराकर लोगों में भय का वातावरण बना रहा है। सूचना मिलते ही सरकंडा थाना टीम को तत्काल रवाना किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को चाकू के साथ पकड़ा।

आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जब्त किया गया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सरकंडा थाना द्वारा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सघन पेट्रोलिंग की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post