डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर, थाना सकरी:
थाना सकरी पुलिस ने बड़ी तत्परता दिखाते हुए शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी राजेश जयसवाल (उम्र 52 वर्ष, निवासी – दीन दयाल कॉलोनी, मंगला, थाना सिविल लाइन) को एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामले का विवरण:
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 जुलाई 2025 को एक पीड़िता द्वारा थाना सकरी में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़िता ने बताया कि उसकी जान-पहचान आरोपी राजेश जयसवाल से वर्ष 2022 में हुई थी। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर कांटीखार स्थित उसके घर में शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद लगातार झांसा देकर दैहिक शोषण करता रहा।
बाद में आरोपी ने पीड़िता का मकान बिकवाकर उसे अपने घर दीन दयाल कॉलोनी, मंगला में रख लिया, जहां वह पत्नी की तरह उसके साथ संबंध बनाता रहा। जब पीड़िता ने शादी की बात दोहराई, तो आरोपी ने गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की।
पीड़िता की शिकायत पर थाना सकरी में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 441/2025 धारा 376(2)(एन), 294, 506, 323 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी को उसी दिन दीन दयाल कॉलोनी से गिरफ्तर कर लिया गया।
न्यायिक रिमांड:
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
टीम की सराहनीय भूमिका:
इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक प्रदीप आर्य, सउनि राजकुमार वस्त्रकार, आरक्षक सुमंत कश्यप, अमित पोर्ते, विनेन्द्र कौशिक की विशेष भूमिका रही, जिनके त्वरित एवं संवेदनशील कार्य से पीड़िता को त्वरित न्याय की दिशा में राहत मिली।