शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने की कार्रवाई, गरीब मजदूर को मिलेगा बीमा में फंसा पैसा....ग्राम पंचायत जोगीसार का मामला, ब्रांच मैनेजर ने पैसा लौटाने की बात मानी

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान जिला जीपीएम....

ग्राम पंचायत जोगीसार के रहने वाले एक गरीब मजदूर गोपाल के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया, जिसमें बैंक ब्रांच मैनेजर और कर्मचारी गायत्री राठौर ने मजदूरी की कमाई को फिक्स डिपॉजिट के नाम पर बीमा में डाल दिया। जब मजदूर को इसकी जानकारी मिली तो उसने यह शिकायत राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के ज़िला कार्यालय में दर्ज करवाई।


मजदूर की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इंटक के ज़िला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने मामला पुलिस अधीक्षक महोदय के संज्ञान में लाया। पुलिस थाना पेंड्रा द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप ब्रांच मैनेजर ने मजदूर का पैसा वापस करने की सहमति जताई है।

इस मामले में इंटक ज़िला अध्यक्ष इदरीस अंसारी एवं युवा इंटक ज़िला अध्यक्ष राकेश पुरी ने मजदूर को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post