🛼 राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चमकी बिलासपुर की नन्हीं स्केटर – आव्या अग्रवाल ने जीते तीन पदक

डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान..

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ | जून 2025:
बिलासपुर की प्रथम कक्षा की छात्रा आव्या अग्रवाल ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से राज्य और राष्ट्रीय स्तर की स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किए।


13 एवं 14 जून 2025 को बिलासपुर के हाईवे ट्रक रेस्ट एरिया, रतनपुर रोड में आयोजित राज्य स्तरीय स्पीड रोड स्केटिंग रैंकिंग चैंपियनशिप में आव्या ने दो रजत पदक जीतकर अग्रवाल समाज और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया।

आव्या एसईसी रेलवे नं. 02, बिलासपुर की छात्रा है और जुना बिलासपुर निवासी श्री संतोष-श्रीमती संध्या अग्रवाल की सुपौत्री तथा श्री अंकुश-श्रीमती गीतांजली अग्रवाल की पुत्री हैं।

इसके बाद, आव्या ने 19 से 23 जून 2025 के बीच कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में आयोजित 9वीं रैंकिंग ओपन नेशनल स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक प्राप्त किया।

आव्या की इस शानदार उपलब्धि के लिए परिवार एवं समाज ने फ्यूजन स्केटिंग क्लब, बिलासपुर के प्रशिक्षकों श्री ए. फ्रैंकलिन और श्रीमती शीरिन को आभार प्रकट किया, जिनके मार्गदर्शन में आव्या निरंतर प्रगति कर रही है।


समाज और परिजनों ने आव्या अग्रवाल के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं और उसकी इस सफलता को पूरे अग्रवाल समाज का गौरव बताया है।



Post a Comment

Previous Post Next Post