करोड़ों की ठगी प्रकरण में बलौदा बजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई - आरोपी श्वेता अवसरिया गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

जिला बलौदा बाजार....

● पुलिस द्वारा करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।
● इसी कड़ी में आज पुलिस ने एक और आरोपी श्वेता अवसरिया (उम्र 37 वर्ष) निवासी न्यू चांगोरभाठा, महादेव नगर, थाना डी.डी. नगर, रायपुर को गिरफ्तार किया।


● आरोपी ने शेयर मार्केट में निवेश कर दोगुना रकम लौटाने का झांसा देकर ठगी की थी।
● आरोपी महिला से 02 बैंक पासबुक, चेक, डेबिट कार्ड, जमीन एवं सोने-चांदी के जेवरात की खरीदी-बिक्री से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए।
● इससे पहले आरोपी के पति से पुलिस ने 04 मोबाइल, विभिन्न बैंकों के 05 पासबुक, चेक, एटीएम, लेनदेन का रजिस्टर, अन्य दस्तावेज, सोने-चांदी के जेवरात और ₹9,71,000 नगद जब्त किए थे।
● अब तक की जांच में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें शासकीय शिक्षक रामनारायण साहू भी शामिल है।
● प्रकरण में कुल 04 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं।
● अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाश कर रही है।
● पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी के साथ शेयर मार्केट में निवेश कराने के नाम पर ठगी हुई हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post