जांजगीर-चांपा पुलिस को मिली सफलता, अनाचार का आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

जांजगीर चापा....

थाना चांपा पुलिस ने अनाचार के एक फरार आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाया और उसके साथ अनाचार किया।


घटना की रिपोर्ट पर दिनांक 20.06.2025 को थाना चांपा में अपराध क्रमांक 264/25 धारा 137(2) BNS व पास्को एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बालिका से संबंधित गंभीर अपराध को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।

आरोपी की पहचान अशोक कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता देवानंद साव, निवासी नाको खुर्द, थाना बढ़गा गांव, जिला हजारीबाग (झारखंड) के रूप में हुई। आरोपी को साइबर सेल की सहायता से झारखंड क्षेत्र से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम में उप निरीक्षक सिलमानी टोप्पो, सउनि ज्ञान प्रकाश खाखा, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता साहू, आरक्षक प्रहलाद दिनकर, महिला आरक्षक संगीता लहरें व अन्य थाना स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post