डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...
▪️ झपटमारी के 9 माह पुराने मामले में सरकंडा पुलिस को मिली सफलता
▪️ बहतराई क्षेत्र में मोबाइल छीनकर फरार हुए थे आरोपी
▪️ विवो कंपनी का ₹8000 मूल्य का मोबाइल बरामद
▪️ दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
गिरफ्तार आरोपी:
- कपिल उर्फ गोल्डी खाण्डे, पिता चन्द्रेश कुमार, उम्र 22 वर्ष, निवासी सब्जी मंडी, मस्ताना मंदिर के सामने, चांटीडीह, थाना सरकंडा
- विजय बैरागी, पिता श्यामलाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी अटल आवास, प्रगति विहार, बहतराई, थाना सरकंडा
घटना का विवरण:
प्रार्थी मनीष यादव, निवासी नयापारा, सिरगिट्टी, यूनिटी स्माल फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। दिनांक 04.11.2024 को शाम करीब 5:30 बजे वह कस्टमर का लोन फार्म भरने बहतराई क्षेत्र गया था, जहां नाग नागिन तालाब के पास दो स्कूटी सवार युवकों ने उसका विवो कंपनी का मोबाइल (मूल्य ₹8000, सिम नंबर 7974411800) छीन लिया और भाग निकले।
मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज की जांच में दो युवक स्कूटी से प्रगति विहार की ओर भागते दिखे। हुलिए के आधार पर संदेहियों की पहचान कपिल खाण्डे और विजय बैरागी के रूप में हुई। दोनों तब से फरार चल रहे थे।
दिनांक 28.07.2025 को सूचना मिली कि दोनों आरोपी अपोलो चौक के पास संदिग्ध रूप से घूम रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर सरकंडा पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकारते हुए मोबाइल बरामद कराया। मोबाइल को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस टीम:
👉 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल
👉 सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल
👉 थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय एवं उनकी टीम की सक्रिय भूमिका