सिरगिट्टी पुलिस की सख्त कार्रवाई: चुचुहियापारा में अवैध शराब कारोबारियों पर कसा शिकंजा, 5 आरोपी गिरफ़्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... जिया उल्ला खान...

बिलासपुर...

थाना सिरगिट्टी पुलिस ने चुचुहियापारा क्षेत्र में लंबे समय से चल रही अवैध शराब बिक्री एवं असामाजिक गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई स्थानीय नागरिकों की शिकायतों और लगातार मिल रही गोपनीय सूचनाओं के आधार पर की गई।


पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान जिन आरोपियों को पकड़ा गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

1️⃣ राम कुर्रे पिता हीरा कुर्रे
2️⃣ संजय लाल पिता सेवा लाल
3️⃣ बृजेश मिरी पिता अनजान मिरी
4️⃣ मूलचंद वर्मा पिता कुबेर वर्मा
5️⃣ अमर साहू उर्फ पप्पू घोड़ी, निवासी नयापारा, सिरगिट्टी

इन सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। साथ ही, शांति व्यवस्था भंग करने एवं सामाजिक असंतुलन फैलाने जैसी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

थाना सिरगिट्टी की यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में की गई। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सतत निगरानी और कड़ी कार्यवाही का क्रम आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post