डेली न्यूज़ टाइम्स.... जिया उल्ला खान....
बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 200 (नया-49) पर कड़ार-सारधा चौक के पास 28 जुलाई 2025 को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 19 गौवंशों की मौत और कुछ के घायल होने की घटना सामने आई थी
मामले की जांच के बाद चकरभाठा थाना में अपराध क्रमांक 292/2025 के तहत धारा 281, 325 बी.एन.एस. और 184 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। जांच के दौरान तीन मवेशियों के मालिकों की पहचान हुई। इनमें से:
- कमलेश्वर वर्मा (75 वर्ष), निवासी ग्राम कड़ार की दो गायें
- विजय वर्मा (62 वर्ष), निवासी ग्राम कड़ार की एक गाय
सड़क पर लापरवाहीपूर्वक मवेशी छोड़ने के कारण हादसा होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद दोनों के खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 291 जोड़ी गई। 30 जुलाई 2025 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई।
बिलासपुर पुलिस ने मवेशी पालकों से अपील की है कि मवेशियों को सड़कों पर आवारा न छोड़ें ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके और किसी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज न हो।